18 लाख पीएम आवास के दावे पर कांग्रेस का हमला, बृजमोहन अग्रवाल के सवाल का हवाला देकर भाजपा सरकार से मांगा हिसाब
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के 18 लाख नए प्रधानमंत्री आवास देने के दावे पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार पुराने स्वीकृत और निर्माणाधीन आवासों को अपनी उपलब्धि बताकर श्रेय ले रही है।



