झारसुगुड़ा में ‘सुदर्शन चक्र’ की खरीद पर उठे सवाल, ₹10 हजार की वस्तु ₹20 हजार में खरीदने का आरोप; इग्नाइटेड ट्रेडिंग कंपनी को कार्य देने की प्रक्रिया की जाँच की मांग
झारसुगुड़ा, ओडिशा। झारसुगुड़ा जिले में शिक्षा विभाग से संबंधित ‘सुदर्शन चक्र’ (Spinning Wheel of Good Habits) नामक इंटरैक्टिव लर्निंग टूल की खरीद को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इस उपकरण की कथित खरीद कीमत और अनुमानित बाजार मूल्य के बीच अंतर का मुद्दा उठाते हुए खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता, टेंडर की शर्तों तथा






