20 हजार किलोमीटर की भारत पैदल यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन, भाजपा एवं भाजयुमो माना मंडल करेगा भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यावरण योद्धा श्री सौरभ देवांगन ने पांच वर्षों तक जारी रही अपनी भारत पैदल यात्रा पूरी कर ली है। 7 अक्टूबर 2021 को रायपुर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान उन्होंने 20,000 किलोमीटर से अधिक पैदल सफर तय किया। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में उन्होंने भारत के 27 राज्यों का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

सौरभ देवांगन की इस यात्रा का मुख्य संकल्प ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ रहा। इस संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का प्रयास किया।

पांच वर्षों की यात्रा पूरी कर गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ लौटने पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा माना मंडल द्वारा सौरभ देवांगन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। आयोजकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उनका स्वागत करने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम 7 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे रायपुर के राम मंदिर, वीआईपी रोड पर निर्धारित किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य सौरभ देवांगन के प्रयासों का सम्मान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा एवं भाजयुमो माना मंडल की ओर से सभी नागरिकों से इस अवसर पर शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वागत कार्यक्रम में सम्मान समारोह