इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीटशास्त्र परीक्षा का पेपर लीक: प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की कीटशास्त्र (AGCH-221) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग का








