सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन का भरोसेमंद साथी, निलेश और ज्योति साहू को रिकॉर्ड समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र

addtext 07 21 09.08.44

रायपुर | भारत36नेशनल | 20 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए त्वरित और पारदर्शी सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित इस पोर्टल के जरिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न शासकीय सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरोरा निवासी श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र बेहद कम समय में प्राप्त हुआ। यह उदाहरण पोर्टल की कार्यकुशलता और प्रशासन की समयबद्ध सेवा वितरण व्यवस्था को दर्शाता है।

1002247595

शासकीय कार्यों के लिए थी विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता

दंपति को विभिन्न शासकीय एवं कानूनी प्रक्रियाओं के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने जुलाई 2026 में सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन समय पर पूरा किया गया तथा आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

समय और धन दोनों की हुई बचत

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र मिलने से दंपति को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे न केवल उनका समय बचा बल्कि अनावश्यक खर्च और भागदौड़ से भी राहत मिली। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।

हितग्राहियों ने जताया आभार

श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू ने बताया कि उन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मात्र तीन दिनों में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बेहद सुविधाजनक है और इससे शासकीय सेवाएं समय पर एवं बिना परेशानी के उपलब्ध हो रही हैं।

डिजिटल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

राज्य सरकार द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन और समयबद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शिता बढ़ी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *