देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ बलौदाबाजार में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

addtext 08 16 05.48.53

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और मीसाबंदियों का किया सम्मान

स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, उत्कृष्ट कार्य के लिए 71 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार, 15 अगस्त 2026। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया, जहां रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं सेकेंड-इन-कमांड प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। समारोह के दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जिसने पूरे वातावरण को उत्सव और उल्लास से भर दिया।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास, एकता और समृद्धि में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान

समारोह में सांसद श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा वीर शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी सहित वीर शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, नरेश कुमार ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा एवं प्रधान आरक्षक हेमलाल कौशिक के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिले के मीसाबंदियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया गया।

मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

सीनियर मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पुरुष पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला नगर सैनिक को तृतीय पुरस्कार मिला।

जूनियर मार्च पास्ट में स्काउट, गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गाइड, गुरुकुल इंग्लिश हाई स्कूल बलौदाबाजार को द्वितीय और गाइड, पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बलौदाबाजार को द्वितीय तथा सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार को तृतीय पुरस्कार मिला।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 71 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान रहा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य मंच से लगभग 71 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में राजस्व, निर्वाचन, श्रम, पशुधन, कृषि, ऊर्जा, सहकारिता, परिवहन, जल संसाधन, उद्यानिकी, मत्स्य, नगर सेना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, स्वास्थ्य, कोषालय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

सम्मान प्राप्त करने वालों में परमानंद पैकरा, सुरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार, देवाशीष कुर्रे, युवराज कुर्रे, विवेक कुमार पटेल, नोहर लाल साहू, योगेश ठाकुर, संजीव साहू, रामकुमार रात्रे, गौरीशंकर वर्मा, खगेश कुमार साहू, लाभोराम भोई, चिरंजीव शर्मा, रोशन कुमार मानिकपुरी, सुरेश देवांगन, इन्द्रपाल टेकाम, रमेश कुमार साहू, शैलेंद्र भार्गव, रविशंकर प्रजापति, सत्यनारायण अनंत, कृष्णा साहू, रामशंकर कंवर, शंकर कुमार, आयुष सिंह, हेमंत डडसेना, जयसिंह पैकरा, खगेश्वर प्रसाद साहू, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार साहू, डीकेश्वर साहू, संतोष कुमार साहू, सेवक निषाद, श्याम पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

नगर सेना से मेजर सोनसाय खेरे, पुरीराम डांडेकर, जितेंद्र कुर्रे, रेवाराम यादव, ज्वाला प्रसाद, राहुल निर्मलकर, चंद्रशेखर जायसवाल, शिखर प्रधान, जितेंद्र पैकरा, प्रमोद कुमार श्रीवास, मनकूराम ध्रुव, उमेश कुमार साहू और संदीप बंजारे सहित अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में गजेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार बर्मन, नितेश माकड़े, डॉ. कल्याण सिंह कुरूवंशी, राहिल रानी देहारी, भूपेंद्र सिंह मरावी, भारती वर्मा, अनुराधा कश्यप, हनीफ मोहम्मद, प्रियंका कैवर्त, लक्ष्मी साहू, रेवती साहू, लता वर्मा तथा पुलिस विभाग के हेमंत पटेल, मेघनाथ बंजारे, राजेश चंद्राकर, राजकुमार ध्रुव, विनय पटेल, त्रिलोक नाथ वर्मा, शंकर पैकरा, गुमान जायसवाल, मोहन मेश्राम एवं देवेन्द्र पुरैना सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित हुए।

कार्यक्रम में ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ से जुड़े युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, स्काउट-गाइड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पूरे समारोह के दौरान मैदान में देशभक्ति का माहौल बना रहा। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रगान, अनुशासित मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया। जिलेवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

— Bharat36National | छत्तीसगढ़ की हर महत्वपूर्ण खबर, सबसे पहले और विश्वसनीय अंदाज में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वतंत्रता दिवस 80वां वर्षगांठ शुभकामना